Blog

मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की विभागीय समीक्षा बैठक, उपकर संग्रहण में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

श्रमिक निबंधन और आईटीआई नामांकन में तेजी लाने के निर्देश, अधिकारियों को हर सप्ताह दो प्रखंडों का भ्रमण करने का आदेश

मधुबनी, 30 जुलाई।

जिला अतिथि गृह, मधुबनी में गुरुवार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत उपकर (सेस) संग्रहण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रभावी उपकर संग्रहण से श्रमिक कल्याण योजनाओं का बेहतर संचालन संभव होगा।

मंत्री ने पात्र श्रमिकों के निबंधन अभियान में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक श्रमिकों का शीघ्र पंजीकरण कराया जाए, ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नामांकन बढ़ाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में मंत्री ने जिला श्रम अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह कम-से-कम दो प्रखंडों का नियमित भ्रमण करने और योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित क्षेत्रीय भ्रमण से योजनाओं के प्रभावी संचालन के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान भी संभव होगा।

इस दौरान विभागीय कर्मियों एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने अपने कार्यक्षेत्र में आ रही प्रशासनिक एवं व्यावहारिक समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Share News
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications