बिहार में एनडीए में चार लोकसभा सीट की अदला बदली, बीजेपी ने एक सीट छोड़ी तो जेडीयू ने दो

*बिहार में एनडीए में चार लोकसभा सीट की अदला बदली, बीजेपी ने एक सीट छोड़ी तो जेडीयू ने दो ।
*सीट बंटवारे में 5 सीटों की आपस में अदला बदली की गई है ।

Bihar :-

नीतीश कुमार की जेडीयू ने गठबंधन धर्म के तहत 3 सीटें छोड़ी है ,तो बीजेपी ने एक सीट जदयू को दे दिया है । ये सीटें कुशवाहा और मांझी के लिए छोड़ी गई है । बिहार एनडीए में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सीट बंटवारे की तस्वीर साफ हो गई है । बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करके एनडीए के सभी दलों को मिलने वाली सीटों की जानकारी दी है जिसके मुताबिक बीजेपी बिहार की 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं नीतीश कुमार JDU को 16 सीटें पर चुनाव लड़वाएंगी ।चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं पशुपति पारस का पत्ता साफ हो गया । हम पार्टी के जीतन राम मांझी गया की सीट से चुनाव लड़ेंगे तो राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा काराकट सीट पर अपनी भाग आजमाएंगे ।गठबंधन में सभी पार्टियों को एडजस्ट करने के लिए कुछ सीटों की अदला-बदली की गई है ।
सीट बंटवारे में चार सीटों की अदली बदली की गई है नीतीश कुमार की JDU ने गठबंधन धर्म को निभाते हुए तीन सीटें छोड़ी तो भाजपा ने एक सीट JDU को दिया गया । 2019 में शिवहर से बीजेपी के उम्मीदवार रामदेवी ने जीत दर्ज किया था लेकिन 2024 के बंटवारे में यह सीट JDU के खाते में चली गई है । माना जा रहा है कि यहां से जदयू आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को उतारेगी । इसी तरह काराकाट से जदयू के महाबली सिंह सांसद है । यह सीट उपेंद्र कुशवाहा को दी गई है । गया की सीट पर 2019 में जदयू के विजय कुमार जीते थे 2024 की सीट शेयरिंग में इस सीट पर जीतन राम मांझी अपने भाग को अजमायेगें ।नवादा सीट पर 2019 में लोजपा नेता सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह विजय रहे इस बार यह सीट बीजेपी खाते में चली गई ।

आइए जानते है लोकसभा 2024 में कौन सीट किसके हिस्सा में गई :- 

बीजेपी की सीटें:-
पश्चिम चंपारण , पूर्वी चंपारण ,औरंगाबाद ,मधुबनी , अररिया ,दरभंगा, मुजफ्फरपुर ,महाराजगंज ,सारण , ऊजियारपुर, बेगूसराय ,नवादा ,पटना साहिब ,पाटलिपुत्र ,आरा ,बक्सर ,
सासाराम

जदयू की सीटें:-

बाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी ,झंझारपुर ,सुपौल ,
किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया ,मधेपुर गोपालगंज ,सिवान ,भागलपुर ,बांका ,मुंगेर ,नालंदा ,जहानाबाद ,सिवान
चिराग पासवान की पार्टी की सीटें
वैशाली ,हाजीपुर ,समस्तीपुर खगड़िया,जमुई
जीतन राम मांझी – गया
उपेंद्र कुशवाहा – वाकाराकाट

एक नजर डालते हैं 2019 लोकसभा चुनाव में जीते हुए संसद पर:-
भागलपुर जदयू अजय मंडल

मुजफ्फरपुर भाजपा अजय निषाद

मधुबनी भाजपा अशोक कुमार यादव

बक्सर भाजपा अश्विनी चौबे
बाल्मीकि नगर जदयू बैद्यनाथ प्रसाद महतो
नवादा लोजपा चंदन सिंह
जहानाबाद जदयू चंदेश्वर प्रसाद

सासाराम भाजपा छेदी पासवान
जमुई लोजपा चिराग पासवान

खगड़िया लोजपा चौधरी महबूब अली कैसर
सुपौल जेडीयू दिलेश्वर कामत
मधेपुरा जदयू दिनेश चंद्र यादव

गोपालगंज जदयू आलोक कुमार सुमन

किशनगंज कांग्रेस डॉक्टर मोहम्मद जावेद
पश्चिम चंपारण बीजेपी संजय जयसवाल
कटिहार जदयू दुलालचंद गोस्वामी

बांका जेडीयू गिरधारी यादव
बेगूसराय भाजपा गिरिराज सिंह

दरभंगा भाजपा गोपाल जी ठाकुर

महाराजगंज भाजपा जनार्दन सिकरीवाल
नालंदा जदयू कौशलेंद्र कुमार
सिवान जदयू कविता सिंह
काराकट जदयू महाबली सिंह

उजियारपुर भाजपा नित्यानंद राय

हाजीपुर लोजपा पशुपति कुमार पारस

अररिया भाजपा प्रदीप सिंह
आरा भाजपा राजकुमार सिंह
पूर्वी चंपारण भाजपा राधा मोहन सिंह

सारण भाजपा राज राजीव प्रताप रूढ़ी

मुंगेर जदयू राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
पाटलिपुत्र भाजपा रामकृपाल यादव

शिवहर भाजपा रामादेवी
समस्तीपुर लोजपा प्रिंस पासवान

झंझारपुर जदयू रामप्रीत मंडल
पटना साहिब भाजपा रविशंकर प्रसाद

पूर्णिया जदयू संतोष कुमार
सीतामढ़ी जदयू सुनील कुमार पिंटू

औरंगाबाद भाजपा सुशील कुमार सिंह

वैशाली लोजपा वीना देवी
गया जदयू विजय कुमार ।

 

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications