बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए माधव आनंद, मुख्यमंत्री राहत कोष में RLM ने दिया अंशदान
पटना, 27 सितंबर 2026। बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की स्थिति को लेकर मधुबनी विधायक एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना का विषय है।

इसी भावना के तहत राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान स्वरूप चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा गया। इस दौरान दिनारा विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह और सासाराम की विधायक स्नेहलता भी मौजूद रहीं।
माधव आनंद ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की पीड़ा को लेकर वे लगातार चिंतित हैं। केवल चिंता व्यक्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपनी क्षमता के अनुसार राहत और सहायता के प्रयासों में योगदान देना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान किया गया है।
उन्होंने कहा कि बिहार के किसी भी हिस्से में जब कोई परिवार संकट में होता है, तो जनप्रतिनिधि के रूप में उसके साथ खड़ा होना उनका दायित्व है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए हर संभव सहयोग जारी रखने की बात कही।
माधव आनंद ने आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों, सक्षम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से भी अपनी क्षमता के अनुसार बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।
इस अंशदान में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, मंत्री दीपक प्रकाश और बाजपट्टी विधायक रामेश्वर कुमार महतो का भी योगदान रहा। व्यस्तता के कारण वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।
