Blog

मधुबनी में मैथिली समूह ने जरूरतमंद बेटी की शादी में बढ़ाया मदद का हाथ

मधुबनी में मैथिली समूह ने जरूरतमंद बेटी की शादी में बढ़ाया मदद का हाथ

रिपोर्ट:- सरोज झा

मधुबनी:-

मधुबनी में सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय मिसाल सामने आई है। मधुबनी मैथिली समूह की महिलाओं ने मिलकर एक जरूरतमंद लड़की की शादी में आर्थिक एवं सामग्री सहयोग प्रदान किया।

बताया जा रहा है कि उक्त लड़की के परिवार में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं है, जिसके कारण शादी में आर्थिक परेशानी आ रही थी। इस बात की जानकारी जैसे ही समूह की संस्थापक डॉ. अनीता झा को मिली, उन्होंने तुरंत पहल करते हुए समूह की सभी महिलाओं को साथ लेकर सहायता का निर्णय लिया।

समूह की महिलाओं ने मिलकर आवश्यक सामान और आर्थिक सहयोग देकर शादी को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर डॉ. अनीता झा ने कहा कि उनका समूह हमेशा समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि भले ही वे किसी के दुख पूरी तरह दूर नहीं कर सकते, लेकिन ऐसे शुभ कार्यों में सहयोग देकर किसी की जिंदगी में खुशी जरूर ला सकते हैं। खासकर बेटियों की शादी जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर मदद करना एक सामाजिक जिम्मेदारी है।

इस सराहनीय पहल में भारद्वाज, सोना झा, सुनीता गुप्ता, कुमकुम झा, रीना सर्राफ,चांदनी झा, रेखा झा समेत कई अन्य महिलाओं ने अपना योगदान दिया।

स्थानीय लोगों ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और दूसरों को भी आगे आकर मदद करने की सीख देते हैं।

Share News
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications