13 अगस्त को मधुबनी में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा
रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज
मधुबनी। हर घर तिरंगा-2026 राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 13 अगस्त को मधुबनी शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रभाशूं झा की अध्यक्षता में हुई जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

यात्रा दोपहर तीन बजे टाउन क्लब मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी और शहीद गणेशी साह-अकलू महतो द्वार स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं नमन के बाद समाप्त होगी। यात्रा में पटना साहिब के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक रत्नेश कुशवाहा सहित पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस, 15 अगस्त को भाजपा कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन तथा 17 अगस्त को संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर जिलास्तरीय बैठक आयोजित होगी।

बैठक में सुबोध चौधरी, सरोज सिंह, प्रमोद सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
