बिस्फी चहुटा उप स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण शीघ्र चालू कराने का आश्वासन
रिपोर्ट:- चन्द्र मोहन चौधरी
बिस्फी। सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र कुमार ने मंगलवार को चहुटा स्थित जर्जर हेल्थ उप स्वास्थ्य केंद्र का अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन की स्थिति और उसके लंबे समय से बंद रहने के संबंध में मुखिया एवं ग्रामीणों से जानकारी ली।

मुखिया सुनील कुमार चौधरी एवं ग्रामीणों ने बताया कि यह उप स्वास्थ्य केंद्र करीब 20 वर्षों से बंद है। इसके कारण स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सिविल सर्जन से उप स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र चालू कराने की मांग की।
सिविल सर्जन ने बताया कि वर्तमान में यह हेल्थ उप स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक केंद्र चहुटा में संचालित हो रहा है। उन्होंने जर्जर भवन को अतिक्रमण से मुक्त कराने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र चालू कराने की दिशा में विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान बिस्फी सीएचसी प्रभारी डॉ. वासित, सुनील कुमार, भाग्य नारायण चौधरी, चंद्रमोहन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
