सहयोग शिविर में 45 आवेदन पहुंचे, 25 का मौके पर निष्पादन; पंचायत सरकार भवन में दरार की शिकायत भी उठी

सिंगिया पश्चिमी व सादुल्लहपुर पंचायत में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने जलजमाव, नाली, पेंशन व विद्यालय की चहारदीवारी समेत कई समस्याएं रखीं

रिपोर्ट:- चन्द्र मोहन चौधरी 

बिस्फी, मधुबनी। बिस्फी प्रखंड के पंचायत सरकार भवन, सिंगिया पश्चिमी में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता डीपीआरओ राकेश कुमार ने की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आवेदन देकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

डीपीआरओ राकेश कुमार ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, ताकि आम लोगों को कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया अमरेश झा ने पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।

शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 25 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं, मुखिया अमरेश झा ने अधिकारियों का ध्यान पंचायत सरकार भवन की ओर आकर्षित करते हुए शिकायत की कि उद्घाटन से पहले ही भवन में दरारें पड़ गई हैं। उन्होंने इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। शिविर में बीपीआरओ शेखर कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इधर, सादुल्लहपुर पंचायत सरकार भवन में डीडीसी एवं ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ की अध्यक्षता में भी सहयोग शिविर आयोजित किया गया। यहां ग्रामीणों ने मुख्य सड़कों पर जलजमाव, नाली निर्माण नहीं होने तथा पंचायत के +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोढौल में चहारदीवारी नहीं होने की समस्याएं उठाईं।

शिविर के दौरान सुकुमार देवी नामक महिला ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह विधवा पेंशन के लिए लंबे समय से भटक रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिला है। इस पर डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायत के मुखिया को पंचायत निधि से नाली निर्माण कर जलजमाव की समस्या दूर करने के निर्देश भी दिए।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications