मधवापुर के बासुकी बिहारी दक्षिणी पंचायत में लगा सहयोग शिविर, डीएम-एसएसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मधवापुर के बासुकी बिहारी दक्षिणी पंचायत में लगा सहयोग शिविर, डीएम-एसएसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मधुबनी, 7 जुलाई 2026

मधवापुर प्रखंड के बासुकी बिहारी दक्षिणी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बासुकी परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने एक स्थानीय बच्ची से दीप प्रज्ज्वलित कर कराया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, महिला समूहों की सदस्याएं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सहयोग पोर्टल के माध्यम से पंचायत से जुड़े 70 से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन सबसे अधिक थे। इनमें 68 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं शिविर के दौरान 150 से अधिक नए आवेदन भी जमा किए गए।

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को गांव तक पहुंचाकर आम लोगों की समस्याओं का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान करना तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी पंचायत एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।

ग्रामीणों ने जलजमाव, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस चिकित्सक की नियुक्ति, नल-जल योजना के सुचारु संचालन, बिजली के नीचे लटके तारों की समस्या तथा प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज की स्थापना जैसी मांगें अधिकारियों के सामने रखीं। जिलाधिकारी ने इन सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शिविर के दौरान श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। विवाह योजना के तहत ईश्वर देव पंडित को 50 हजार रुपये का चेक, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत गुड़िया देवी को 2 लाख रुपये तथा बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के अंतर्गत ममता देवी को 2 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को पुलिस सेवाओं और डायल-112 की त्वरित सहायता व्यवस्था की जानकारी दी तथा किसी भी आपात स्थिति में इसका उपयोग करने की अपील की।

जिले में मंगलवार को कुल 26 पंचायतों और सभी नगर निकायों के 15 वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए। सभी शिविरों में जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और लोगों की शिकायतों का समाधान किया। प्रशासन का कहना है कि इस पहल से ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं गांव में ही उपलब्ध हो रही हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications