रेलवे गुमटी संख्या-13 पर ROB परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, DPR तैयार: विधायक माधव आनंद
मधुबनी, 6 जुलाई:

मधुबनी विधानसभा के विधायक माधव आनंद ने बताया कि रेलवे गुमटी संख्या-13 पर प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज (ROB) परियोजना की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि परियोजना की जॉइंट फिजिबिलिटी स्टडी पूरी हो चुकी है और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) भी तैयार कर ली गई है। फिलहाल दोनों दस्तावेज रेलवे के अकाउंट्स सेक्शन में वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं। इसके बाद अंतिम अनुमोदन के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। विधायक ने कहा कि यह परियोजना मधुबनी शहर की वर्षों पुरानी जाम और आवागमन की समस्या के समाधान में अहम साबित होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी होने के बाद परियोजना को अंतिम मंजूरी मिलेगी। साथ ही कहा कि निर्माण कार्य शुरू होने तक वे लगातार इसकी निगरानी और संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाए रखेंगे।
