मधुबनी की तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं को गति देने के लिए पथ निर्माण मंत्री से मिले विधायक माधव
पटना/मधुबनी। मधुबनी विधानसभा क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को जल्द शुरू कराने की दिशा में विधायक माधव आनंद ने गत मंगलवार को बिहार के पथ निर्माण मंत्री से पटना में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख सड़क योजनाओं पर चर्चा करते हुए विभागीय प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया।

विधायक ने मंत्री के समक्ष निधि चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण, हनुमान मंदिर से रेलवे गुमटी संख्या-13 तक सड़क निर्माण तथा कोतवाली चौक से एनएच-57 (पेठघाट) तक प्रस्तावित सड़क निर्माण परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने की मांग रखी।
माधव आनंद ने कहा कि ये तीनों सड़कें मधुबनी शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इनसे आवागमन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने विशेष रूप से कोतवाली चौक से एनएच-57 (पेठघाट) तक प्रस्तावित सड़क को लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग बताते हुए कहा कि इसके बनने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा तथा यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए वे लगातार विभागीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और आवश्यक प्रक्रियाओं में तेजी लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मंत्री से जनहित को देखते हुए सभी परियोजनाओं पर शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
बैठक के दौरान पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने विधायक को आश्वस्त किया कि संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के बाद विधायक माधव आनंद ने कहा कि मधुबनी के विकास से जुड़े हर मुद्दे को वे गंभीरता से उठा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन सड़क परियोजनाओं पर जल्द सकारात्मक प्रगति देखने को
