मधुबनी नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में 9 एजेंडों पर लगी मुहर, मल्टीप्लेक्स से लेकर एबीसी सेंटर तक कई योजनाओं को मिली मंजूरी

मधुबनी नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में 9 एजेंडों पर लगी मुहर, मल्टीप्लेक्स से लेकर एबीसी सेंटर तक कई योजनाओं को मिली मंजूरी

रिपोर्ट:- सरोज झा, मिथिला तक न्यूज 

मधुबनी:- नगर निगम कार्यालय में शनिवार को मेयर अरुण राय की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त उमेश भारती, उपमेयर, समिति सदस्य कविता झा, जमील अंसारी, बद्री नारायण राय, सुनीता पूर्वे, प्रभावती देवी और विभा देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। नवनिर्वाचित सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने पहली बार बैठक में भाग लेते हुए नगर विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की।

बैठक में कुल 9 एजेंडों पर विचार-विमर्श किया गया, जिनमें अधिकांश प्रस्तावों को समिति की स्वीकृति मिल गई। सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा नगर निगम के उच्च वर्गीय लिपिक स्वर्गीय अकील अहमद के सेवाकाल में निधन के बाद उनके आश्रित मोहम्मद फ़ौज़ैल अहमद को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने का था। इस प्रस्ताव पर सदस्यों ने मतदान के माध्यम से अपनी सहमति दी और नियुक्ति पर मुहर लगाई।

इसके अलावा टाउन क्लब परिसर में अर्बन चैलेंज फंड के तहत मल्टीप्लेक्स निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। नगर निगम क्षेत्र में नव-निर्मित पार्क के सौंदर्यीकरण, पार्क के समीप सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थल विकसित करने तथा भूतल निर्माण से संबंधित योजनाओं पर भी समिति ने सहमति जताई।

बरसात के मौसम को देखते हुए शहर में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए डी-वॉटरिंग मशीन किराये पर लेने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई, ताकि जलनिकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

बैठक में नगर विकास विभाग एवं माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के आलोक में आवारा कुत्तों के आश्रय स्थल (एबीसी सेंटर) की स्थापना, आवश्यक कर्मियों की नियुक्ति एवं प्रशासनिक स्वीकृति के लिए लगभग 1 करोड़ 57 लाख रुपये की अनुमानित लागत वाले प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई।

इसके साथ ही नगर निगम के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आवश्यकता के अनुसार ठेलों के आकलन एवं क्रय के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

बैठक के बाद मेयर अरुण राय ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, जलनिकासी, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications