वाटसन उच्च विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाने की कवायद शुरू, शिक्षा विभाग ने निदेशक को भेजा मामला

वाटसन उच्च विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाने की कवायद शुरू, शिक्षा विभाग ने निदेशक को भेजा मामला

रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज 

​मधुबनी: मधुबनी के गौरवशाली और ऐतिहासिक वाटसन उच्च विद्यालय को आधुनिक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मधुबनी नगर विधायक माधव आनंद की पहल पर बिहार के शिक्षा विभाग ने सकारात्मक संज्ञान लिया है। विधायक द्वारा सौंपे गए अनुरोध पत्र पर कार्रवाई करते हुए, मामले को आवश्यक कदम उठाने हेतु निदेशक (माध्यमिक शिक्षा), शिक्षा विभाग, बिहार को अग्रसारित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि माधव आनंद ने गत 26 मई 2026 को बिहार के शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर वाटसन उच्च विद्यालय को स्मार्ट क्लास, अत्याधुनिक विज्ञान व कंप्यूटर लैब, समृद्ध पुस्तकालय और खेल संसाधनों से सुसज्जित करने की मांग की थी।

​विधायक माधव आनंद ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि, “विकसित मधुबनी का मार्ग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से होकर ही गुजरता है। हमारा संकल्प है कि ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को महानगरों जैसी शिक्षा यहीं मिले, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए अपने जिले से दूर न जाना पड़े।” शिक्षा विभाग के इस कदम से मधुबनी के अभिभावकों, छात्रों और पूर्ववर्ती विद्यार्थियों में एक नई उम्मीद जगी है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications