सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

रिपोर्ट:- Mithila Tak News 

मधुबनी, 8 जून 2026:

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत आयोजित “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

         डीएम आनंद शर्मा जनसमस्या सुनते हुए

कार्यक्रम में राजनगर के मुकेश कुमार देव ने डाकघर खाते को बिना कारण बंद किए जाने की शिकायत की। वहीं हरलाखी के धनेश्वर यादव ने एलपीसी नहीं बनने का मामला उठाया। फुलहर निवासी मरनी देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले घर के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। अंधराठाढ़ी की सहायिका शुभकाला देवी ने मानदेय भुगतान की मांग की, जबकि कलुआही की आशा कुमारी ने गृह रक्षा वाहिनी परीक्षा के अभिलेख सत्यापन में हुई त्रुटि को लेकर आवेदन दिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी मामलों की जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और शिकायतों का पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

डीएम ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नागरिक अपनी शिकायतें घर बैठे RTMS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिनका निस्तारण 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी आवेदनों पर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications