देश में तीसरा और बिहार में पहला स्थान हासिल कर डीएम आनंद शर्मा ने बढ़ाया मधुबनी का गौरव

देश में तीसरा और बिहार में पहला स्थान हासिल कर डीएम आनंद शर्मा ने बढ़ाया मधुबनी का गौरव

रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज 

मधुबनी:-

मधुबनी जिले के लिए गर्व की बात है कि जिलाधिकारी आनंद शर्मा को फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” राष्ट्रीय सर्वेक्षण में बिहार में प्रथम तथा पूरे देश में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से जिले सहित पूरे बिहार में खुशी की लहर है।

देशभर के लगभग 800 जिलाधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, प्रभावी गवर्नेंस, नवाचार, जवाबदेही, संकट प्रबंधन, जनसंपर्क, विकासोन्मुख सोच, संवेदनशीलता, व्यवहार कुशलता एवं त्वरित निर्णय क्षमता जैसे 10 प्रमुख मानकों पर किया गया। सर्वेक्षण में आनंद शर्मा को उनकी जनकेंद्रित कार्यशैली और उत्कृष्ट प्रशासनिक नेतृत्व के लिए देश के शीर्ष अधिकारियों में स्थान मिला।

उनके नेतृत्व में मधुबनी जिले ने डिजिटल गवर्नेंस, पंचायत सशक्तिकरण, निर्वाचन प्रबंधन, शिकायत निवारण, भूमि प्रबंधन तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके द्वारा विकसित “मधुबनी फर्स्ट डैशबोर्ड” ने प्रशासनिक निगरानी और पारदर्शिता को नई दिशा दी है।

जिले को वर्ष 2026 में राष्ट्रपति द्वारा सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला पुरस्कार तथा पूर्व में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार जैसे राष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं। फेम इंडिया पत्रिका ने अपने विशेष अंक में आनंद शर्मा को “दूरदर्शी” श्रेणी में प्रमुख स्थान देते हुए उन्हें जनविश्वास और सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने वाला प्रशासक बताया है।

इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने जिलाधिकारी को बधाई दी है। वहीं आनंद शर्मा ने इस सम्मान का श्रेय मधुबनी की जागरूक जनता, जिला प्रशासन की टीम, जनप्रतिनिधियों और सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे मधुबनी जिले का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें जनसेवा, पारदर्शिता और विकास के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगी।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications