राम विनोद हत्याकांड के तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
24 घंटे के भीतर पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा
रिपोर्ट:- चन्द्र मोहन चौधरी
मधुबनी:-
बिस्फी बिस्फी थाना के भोजपंडौल पंचायत के सलेमपुर गांव में 24 मई की रात रामविनोद यादव उर्फ कारी यादव की हत्या के आरोप में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर एक मिशाल कायम किया है।

गिरफ्तार अपराधी पतौना थाना के जफरा गांव निवासी शंकर यादव,सलेमपुर के सुभाष यादव तथा सिमरी के विष्णुदेव यादव हैं।तीनों अपराधियों ने इस हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों व्यक्ति शराब के धंधे से जुड़ा हुआ है। डीएसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले पतौना थाना द्वारा शराब पकड़ी गयी थी।जिसकी सूचना पुलिस को मृतक के पुत्र पप्पू यादव द्वारा दी गयी थी। इसी को लेकर अपराधियों ने राम विनोद यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी।इस मामले को लेकर मृतका की पत्नी राधा देवी के आवेदन पर कुल पांच लोगों के विरुद्ध बिस्फी थाना में केस दर्ज किया गया है। जिसमें तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है।शेष दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। जिसमें बिस्फी थानाधयक्ष अविनाश कुमार, पतौना थाना अध्यक्ष अनुराग कुमार,एसआई टिंकु सिंह,धर्मेन्द्र कुमार, उदय रजक आदि पदाधिकारी एवं पुलिस बल भाग लिये थे.
