शिक्षा, सड़क और नगर विकास पर फोकस, माधव आनंद ने उठाए मधुबनी के अहम मुद्दे

शिक्षा, सड़क और नगर विकास पर फोकस, माधव आनंद ने उठाए मधुबनी के अहम मुद्दे

रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज 

मधुबनी :-

विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं बिहार विधान सभा की शून्यकाल समिति के सभापति माधव आनंद ने पटना में बिहार सरकार के कई मंत्रियों एवं मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के विकास, शिक्षा, नगर निगम और ग्रामीण आधारभूत संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। लगातार हुई इन बैठकों में मधुबनी शहर और ग्रामीण इलाकों के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव एवं मांगें सरकार के समक्ष रखी गईं।

विधायक माधव आनंद ने सबसे पहले बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर मधुबनी शहर के गुमटी संख्या-13 पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण एवं प्रस्तावित “मिथिला हाट” परियोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्षों से लंबित रेलवे ओवर ब्रिज परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा के लिए अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।


विधायक श्री आनंद ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से मुलाकात कर मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों की शैक्षणिक स्थिति, आधारभूत संरचना और आधुनिक सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विद्यालयों में भवन निर्माण, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान विधायक ने मधुबनी के ऐतिहासिक वाटसन उच्च विद्यालय को “मॉडल स्कूल” के रूप में विकसित करने हेतु एक विस्तृत प्रतिनिधित्व भी सौंपा। शिक्षा मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक सहमति देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


इसके अलावा विधायक श्री माधव आनंद ने बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिश मिश्रा से भी मुलाकात कर मधुबनी नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने नगर निगम के लिए अतिरिक्त राशि आवंटन, 100 सबमर्सिबल की स्वीकृति तथा BUDCO द्वारा प्रस्तावित स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण जल निकासी एवं पेयजल की समस्या गंभीर होती जा रही है, जिसके समाधान के लिए राज्य सरकार की त्वरित पहल आवश्यक है। मंत्री श्री नितिश मिश्रा ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।


वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर विधायक श्री आनंद ने ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार सिंह से मुलाकात कर सड़क, पुल-पुलिया एवं अन्य आधारभूत परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने लंबित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में बेहतर सड़क संपर्क एवं मजबूत आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। मंत्री ने विभागीय स्तर पर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।विधायक श्री माधव आनंद ने कहा कि मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा तथा राज्य सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications