सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर नगर निगम में बढ़ी खेमेबाजी , 27 मई को होगा चुनाव

सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर नगर निगम में बढ़ी खेमेबाजी , 27 मई को होगा चुनाव

रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज 

मधुबनी:-

मधुबनी नगर निगम की सबसे प्रभावशाली इकाई मानी जाने वाली सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर शहर की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 27 मई को डीआरडीए सभागार में होने वाले चुनाव के लिए पार्षदों के बीच जोरदार गोलबंदी जारी है। सात सीटों के लिए दोनों खेमों ने अपने-अपने सात उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं और जीत का दावा कर रहे हैं। चुनाव को लेकर नगर निगम के भीतर खेमेबाजी साफ दिखाई देने लगी है। समर्थन जुटाने के लिए लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। कई पार्षद दोनों पक्षों की बैठकों में शामिल होते दिख रहे हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। वहीं कुछ पार्षदों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ तो कई के आउट ऑफ रेंज बताए जा रहे हैं।
नगर निगम के कुल 45 वार्ड पार्षद सात सदस्यों का चुनाव करेंगे। महापौर समिति के पीठासीन पदाधिकारी और उपमहापौर सदस्य होंगे। पहले इन सदस्यों का मनोनयन होता था, लेकिन अब चुनाव के माध्यम से चयन किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी की निगरानी में पूरी चुनावी प्रक्रिया संपन्न होगी। सुबह आठ बजे से नामांकन, मतदान और शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय से एक घंटे बाद पहुंचने वाले पार्षदों को बैठक में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
सशक्त स्थायी समिति नगर निगम की वित्तीय, विकासात्मक और प्रशासनिक नीतियों पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाली संस्था मानी जाती है। यही वजह है कि इस चुनाव को लेकर पार्षदों के बीच राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं।

 

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications