जगवन पश्चिमी में लगा सहयोग शिविर में दर्जनों मामले का निष्पादन
MithilaTak News
मधुबनी:-
बिस्फी जन समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग जगवन पश्चिमी तथा जगवन पूर्वी में सहयोग शिविर का आयोजन एसडीओ सारंग पाणि पांडेय तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई हुआ।

प्रखंड के जगवन पश्चिमी तथा जगवन पूर्वी में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ।इसके अन्तर्गत कुल चार दर्जन समस्याओं का समाधान शिविर में ही कर दिया गया।सहयोग शिविर में अधिकांश मामले भूमि विवाद एवं बृद्धापेंशन से संबंधित आये।वनीता देवी ने पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की।शिविर में अधिकांश मामले भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े हुए थे। रामचन्द्र दास, दुखनी देवी आदि के आवेदन का मौके पर निष्पादन पर ही कर दिया गया। कैलाशी देवी ने सड़क में जमीन लेने के बाद भी मुआबजा नहीं मिलने की शिकायत आवेदन देकर की।मंगलकमती ने दाखिल खारिज का मामला उठाया।समस्या का समाधान मौके पर ही किया गया।

एसडीओ ने बताया कि आम जनता अपनी समस्या आरटीपीएस कांउटर पर अपनी समस्या को लेकर आवेदन कर सकते हैं शिविर में सभी दस्तावेज के साथ शिविर में शामिल हुए।इस अवसर पर डीएसपी अमित कुमार,बीडीओ बसंत कुमार,सीओ संतोष कुमार सिंह,एमओ कौशल किशोर मंडल,बीसीओ ओम नाथ,मुखिया राजेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे।जगवन पूर्वी में डीपीआरओ महेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सहयोग शिविर में आम जनता द्वारा तिस मामले प्राप्त किया गया।जिसमें से 15 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।शिविर में बीपीआरओ शेखर कुमार, राजस्व पदाधिकारी सविता कुमारी,मुखिया मंजू देवी,गणेश दास आदि मौजूद थे
