मधुबनी नगर निगम में जनजागरूकता सूचना बोर्ड का उद्घाटन, शहर को मिलेगी नई पहचान

मधुबनी नगर निगम में जनजागरूकता सूचना बोर्ड का उद्घाटन, शहर को मिलेगी नई पहचान

MithilaTak News 

मधुबनी :-

नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड संख्या 22 में जनजागरूकता सूचना बोर्ड का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर सूचना बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इन बोर्डों का मुख्य उद्देश्य शहर में आने वाले बाहरी लोगों एवं स्थानीय नागरिकों को विभिन्न मार्गों, मोहल्लों और महत्वपूर्ण स्थानों की सही जानकारी उपलब्ध कराना है। अब लोग सूचना बोर्ड देखकर आसानी से यह समझ सकेंगे कि किस सड़क से होकर किस स्थान तक पहुंचा जा सकता है। इससे लोगों को रास्ता खोजने में होने वाली परेशानी से काफी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर महापौर अरुण राय ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल सड़क, नाला और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास करना ही नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर और सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि शहर के हर प्रमुख चौक और वार्ड में सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि मधुबनी आने वाले लोगों को दिशा संबंधी जानकारी आसानी से मिल सके। यह पहल शहर को एक नई पहचान देने के साथ-साथ व्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप प्रदान करेगी।

समाजसेवी प्रशांत राय ने कहा कि कई बार बाहर से आने वाले लोगों को सही रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सूचना बोर्ड लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी और यातायात व्यवस्था भी अधिक सुचारू बनेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर को स्मार्ट और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार नई योजनाओं पर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, यातायात नियमों और नागरिक जिम्मेदारियों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। वार्ड पार्षद मनीष सिंह ने कहा कि शहर के विकास में आम नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी है। यदि सभी लोग स्वच्छता बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा करें, तो मधुबनी को एक आदर्श शहर बनाया जा सकता है। वार्ड पार्षद कविता झा ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छ, सुरक्षित एवं विकसित मधुबनी के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा शहर को बेहतर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications