मधुबनी सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने सुनी जनसमस्याएं

सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने सुनी जनसमस्याएं

मिथिला तक न्यूज 

मधुबनी, 19 मई 2026।

मधुबनी जिले के झंझारपुर, अंधराठाढ़ी एवं घोघरडीहा प्रखंड अंतर्गत काको, देवहार एवं विसनपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में बिहार सरकार की भवन निर्माण विभाग सह मधुबनी जिला प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने भाग लेकर आमजनों की समस्याएं सुनीं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं की उपस्थिति देखने को मिली।

शिविर के दौरान लोगों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, सड़क, बिजली एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अपने संबोधन में मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि “सरकार आपके द्वार” की अवधारणा को सहयोग शिविर के माध्यम से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार गांव-गांव तक प्रशासनिक पहुंच सुनिश्चित कर रही है ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर केवल योजनाओं की जानकारी देने का मंच नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ किया जाए तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications