बेनीपट्टी प्रखंड के कपसिया गांव में हुई जमीन विवाद, धारा 144 के बावजूद बाउंड्री कराने और गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप.

मिथिला तक न्यूज 

मधुबनी:-

जिले के अरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत कपसिया गांव वार्ड-2 में जमीन विवाद ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी है। SDO द्वारा धारा-144 लागू होने के बावजूद स्व. मनोहर मिश्र के छोटे भाई वरुण कुमार मिश्र ने भतीजे रंजीत कुमार मिश्र की जमीन पर बीती रात करीब 10 लोगों के साथ वेपर लाइट लगवाकर जबरन बाउंड्री/दीवार खड़ी कर दी। इससे दोनों पक्षों में भीषण तनाव की स्थिति है।

*पुलिस के जाते ही फिर शुरू हुआ निर्माण

पीड़ित रंजीत कुमार मिश्र के आवेदन पर SDO ने विवादित जमीन पर धारा-144 लगा रखी है। इसके बावजूद वरुण मिश्र ने रात के अंधेरे में वेपर लाइट के सहारे चारों तरफ से बाउंड्री का निर्माण शुरू कर दिया। सूचना पर अरेर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और धारा-144 का हवाला देकर निर्माण रुकवा दिया। पुलिस ने वरुण मिश्र को सख्त चेतावनी भी दी। लेकिन पुलिस के लौटते ही वरुण मिश्र ने दोबारा जबरन निर्माण करवा लिया।

*पीड़ित का आरोप: खरीदी जमीन पर कब्जा, की गई मारपीट

रंजीत कुमार मिश्र ने बताया कि कुल 1 कट्ठा 13 धुर जमीन में से 1 कट्ठा पर सगे चाचा वरुण मिश्र से विवाद चल रहा है। इसमें दूसरे चाचा अरुण कुमार मिश्र भी वरुण का साथ दे रहे हैं। रंजीत का दावा है कि यह पुश्तैनी नहीं बल्कि उनके पिता स्व. मनोहर मिश्र द्वारा अपने श्रम से खरीदी गई जमीन है, जिसके सभी कागजात उनके परिवार के पास मौजूद हैं। रंजीत ने आरोप लगाया कि दोनों चाचा अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट करते हैं तथा जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि रात के अंधेरे में भी निर्माण कार्य कराया जा सकता है और प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है।

*”हिस्से की जमीन, कागजात मौजूद” – वरुण मिश्र

वहीं दूसरे पक्ष के वरुण कुमार मिश्र का कहना है कि यह जमीन उनके बड़े भाई स्व. मनोहर मिश्र द्वारा उन्हें भी हिस्से में दी गई थी। “यह मेरी जमीन है। मैं दिन में दीवार बनाऊं या रात में, इससे किसी को मतलब नहीं होना चाहिए।” वरुण ने दावा किया कि इस संबंध में कागजी दस्तावेज भी मौजूद हैं जिसे में माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करूंगा और उसी आधार पर वे अपना अधिकार जता रहे हैं। उन्होंने रंजीत पर बेवजह विवाद करने का आरोप लगाया और धारा-144 की जानकारी से इनकार किया।

*पुलिस का दावा: नोटिस तामील करा दिया गया

अरेर थाना पुलिस के अनुसार वरुण मिश्र को धारा-144 का नोटिस तामील करा दिया गया है और दीवार निर्माण नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दी गई थी।

*पारिवारिक पृष्ठभूमि

जानकारी के अनुसार स्व. मनोहर मिश्र चार भाइयों में सबसे बड़े थे। अन्य तीन भाई विनोद मिश्र, अरुण मिश्र व वरुण मिश्र हैं। रंजीत मिश्र ने आरोप लगाया है कि अरुण मिश्र भी वरुण के साथ मिलकर बगल की जमीन पर दीवार बनवा रहे हैं।

फिलहाल दोनों पक्षों के दावों के बीच मामला उलझा हुआ है। केस नं.- 5/26 के तहत जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications