मधुबनी भाजपा जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान शुरू, गूंजे भारत माता की जय के नारे
मिथिला तक न्यूज
मधुबनी
Bharatiya Janata Party के मधुबनी जिला इकाई द्वारा आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026” का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मधुबनी नगर निगम स्थित होटल चंद्रलोक कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन के साथ ही पूरा परिसर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा ने की, जबकि संचालन भाजपा नेता जन्मेजय सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वजारोहण, वर्ग गीत, भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Hukmdev Narayan Yadav, बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, सांसद Gopal Jee Thakur, विधायक विनोद नारायण झा, सुजीत पासवान, जीवेश मिश्रा, संस्कृत बोर्ड अध्यक्ष मृत्युंजय झा, पूर्व विधायक रामप्रीत पासवान, हरिभूषण ठाकुर, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, जिला प्रभारी अर्जुन सहनी सहित कई वरिष्ठ नेताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को हर कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करे। उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत योजना, मातृ वंदना योजना, किसान सम्मान निधि और सिंचाई योजनाओं सहित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
प्रशिक्षण शिविर के दूसरे सत्र में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठा, सैद्धांतिक अनुशासन और एकात्म मानव दर्शन जैसे विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला वैचारिक संगठन है।
तीसरे सत्र में सोशल मीडिया, नई तकनीक, प्रभावी सूचना तंत्र तथा संगठन निर्माण में डिजिटल माध्यमों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।

शिविर में जिला पदाधिकारी, मंच-मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सहित लगभग 250 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में सुबोध कुमार चौधरी, सरोज सिंह, प्रशांत ठाकुर, सतीश ठाकुर, अमरनाथ प्रसाद, मनोज कुमार मुन्ना, संजय पांडे, विनोद प्रसाद, पिंटू मिश्रा, वरुण सिंह, सुनील मिश्रा, पंकज सिंह राठौर, अशोक कुशवाहा, अजय भगत, रणधीर ठाकुर, प्रफुल्ल चंद्र झा, शिव शंकर पांडे, अनिल सिंह, मृत्युंजय कुमार कुंदन, हितेंद्र ठाकुर, गजेंद्र झा, प्रतिमा रंजन, दीप्ति राउत, माला देवी, पूनम मलिक, रितु मंडल, रीना सर्राफ, आदित्य झा, दीपक यादव, प्रशांत राय, संजय महतो, रामू सिंह, राजीव झा, कविता झा, राम पुकार ठाकुर, मोहम्मद मंसूर, पवन शाह, राकेश रंजन, हीरालाल दास, आयुष सिंह, हरिमोहन चौधरी, उमाशंकर गुप्ता, शशि कुमार साहू, चंदन चौधरी, रवि रंजन, मिलन देवी, रोहित जायसवाल, मीनाक्षी श्रीवास्तव एवं सीता देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
