हर शुक्रवार “No Vehicle Day” : मधुबनी में पर्यावरण संरक्षण की नई पहल

हर शुक्रवार “No Vehicle Day” : मधुबनी में पर्यावरण संरक्षण की नई पहल

रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज 

मधुबनी, 15 मई 2026।

पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और सादगीपूर्ण जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मधुबनी जिला प्रशासन ने हर शुक्रवार “No Vehicle Day” मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा आदेश जारी कर सभी जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, ईंधन की अत्यधिक खपत और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए समाज में व्यवहारिक बदलाव लाना जरूरी हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी एवं कर्मचारी यथासंभव बिना मोटर वाहन के कार्यालय आएंगे। वे पैदल, साइकिल अथवा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे। केवल विशेष परिस्थितियों या अत्यंत आवश्यक सरकारी कार्यों के लिए ही वाहनों के उपयोग की अनुमति होगी।

 

उन्होंने कहा कि यह पहल केवल प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश है। यदि प्रशासन स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करेगा तो आम नागरिकों में भी जागरूकता बढ़ेगी और लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित होंगे।

जिला प्रशासन का मानना है कि सप्ताह में एक दिन वाहन का सीमित उपयोग करने से ईंधन की बचत होगी, वायु प्रदूषण में कमी आएगी तथा लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। प्रशासन ने विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इस अभियान को जनआंदोलन के रूप में अपनाने की अपील की है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications