मधुबनी में ISKCON का भव्य आयोजन, युवाओं को सही दिशा देने पर जोर
रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज
मधुबनी:-
ISKCON से जुड़े पुण्यम महोत्सव के “द फेस्टिवल ऑफ जॉय” कार्यक्रम का आयोजन मधुबनी के मिथिला वाटिका में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सनातन धर्म, अध्यात्म और नैतिक मूल्यों से जोड़ना था।

इस अवसर पर इंडियन यूथ काउंसिल के अध्यक्ष सुंदर गोपाल प्रभु जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को अच्छाई और बुराई के बीच अंतर समझाते हुए धर्म और अध्यात्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अध्यात्म व्यक्ति को सही दिशा देता है और उच्च शिक्षा एवं जीवन में सफलता प्राप्त करने का रास्ता आसान बनाता है।
उन्होंने कहा कि ISKCON से जुड़ने का अर्थ यह नहीं है कि व्यक्ति केवल ब्रह्मचारी या अविवाहित जीवन ही अपनाए। व्यक्ति परिवार के साथ रहकर, अपने कार्य क्षेत्र में काम करते हुए भी अध्यात्म से जुड़ सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर अध्यात्म और सनातन संस्कृति को समझने का प्रयास करें।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अनीता झा नीतू की देखरेख में और
ISKCON मधुबनी सेंटर के अध्यक्ष श्री मान राम बलराम प्रभुजी के मार्ग दर्शन मे किया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अध्यात्म से जुड़ना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही मार्ग उन्हें गलत रास्तों पर जाने से रोकता है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अध्यात्म से जुड़कर युवा अपने परिवार, समाज, जिला और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

कार्यक्रम में मधुबनी के व्यवसायी, समाजसेवी, महिलाएं, छात्र-छात्राएं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिसमें समाजसेवी प्रशांत सिंह , सुनीता गुप्ता, रीना सर्राफ, सोना झा, राजेश झा, आयुष सिंह सहित बड़े संख्या में श्रद्धालु थे। उपस्थित श्रद्धालु ने कहा कि जीवन की व्यस्तता के बीच इस तरह के कार्यक्रम मानसिक शांति प्रदान करते हैं और सकारात्मक सोच विकसित करने में मददगार साबित होते हैं।
