नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री नीतीश मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात में महापौर अरुण राय ने उठाए शहर के अहम मुद्दे

नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री नीतीश मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात में महापौर अरुण राय ने उठाए शहर के अहम मुद्दे

रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज 

मधुबनी:-

नगर निगम महापौर अरुण राय ने नवनियुक्त नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री नीतीश मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात कर नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जटिल समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान महापौर ने मंत्री को गुलदस्ता और दुपट्टा भेंट कर उनका स्वागत किया तथा मधुबनी नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान महापौर अरुण राय ने नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव, सड़क, नाला निर्माण, सफाई व्यवस्था, नगर संरचना और विकास कार्यों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में शहर के कई वार्डों में जल जमाव की समस्या गंभीर रूप ले लेती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा नगर निगम की आधारभूत संरचना को मजबूत करने की भी आवश्यकता है ताकि शहर का समुचित विकास हो सके।

महापौर ने मंत्री से आग्रह किया कि नगर निगम की जटिल समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके और विकास कार्यों में तेजी आए। उन्होंने कहा कि जनता ने नगर निगम से कई उम्मीदें लगा रखी हैं और उन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए विभागीय सहयोग बेहद जरूरी है।

वहीं मंत्री नीतीश मिश्रा ने महापौर को आश्वस्त करते हुए कहा कि मधुबनी नगर निगम के विकास से जुड़ी हर समस्या को गंभीरता से देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग जनता की सुविधाओं को लेकर प्रतिबद्ध है और नगर निगम को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मंत्री ने कहा कि जल जमाव समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए विभाग स्तर पर बारीकी से समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

अंत में महापौर अरुण राय ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुलाकात से नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications