पतौना थाना में 370 लीटर शराब विनष्ट, बिस्फी में 2000 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब नष्ट
रिपोर्ट:- चन्द्र मोहन चौधरी
मधुबनी:-
मधुबनी जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बिस्फी थाना क्षेत्र के घाटभटरा इलाके में जंगलों के बीच चल रहे देसी शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस इंस्पेक्टर सह बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर लगभग 2000 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब को नष्ट कर दिया। यह शराब बड़े-बड़े डब्बों में तैयार की जा रही थी। अभियान के दौरान पुलिस ने 32 लीटर तैयार देसी चुलाई शराब भी बरामद की।
थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले में दो लोगों के विरुद्ध कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर पतौना थाना परिसर के समीप शराब विनष्टीकरण अभियान चलाया गया। सीओ संतोष कुमार सिंह तथा पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार की मौजूदगी में 11 विभिन्न कांडों में जब्त कुल 370 लीटर शराब को विनष्ट किया गया।
इस अवसर पर एसआई धनंजय सिंह, उदय कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
