दूधैल में इन्डेन गैस एजेंसी की जांच, उपभोक्ताओं से ली गई जानकारी
रिपोर्ट:- चन्द्र मोहन चौधरी
मधुबनी:-
बिस्फी प्रखंड में गैस वितरण से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी अरविंद शर्मा के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में दूधैल स्थित इन्डेन गैस एजेंसी का निरीक्षण बीपीआरओ शेखर कुमार द्वारा किया गया।

जांच के दौरान एजेंसी में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की बारीकी से पड़ताल की गई। इसमें उपभोक्ताओं की कतार की स्थिति, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति और भंडारण व्यवस्था, होम डिलीवरी की प्रक्रिया, गैस स्टॉक की उपलब्धता, ऑनलाइन बुकिंग में आने वाली समस्याएं, एजेंसी के कर्मियों की उपस्थिति तथा गैस गोदाम की स्थिति शामिल रही।
बीपीआरओ ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी बातचीत कर गैस वितरण व्यवस्था की हकीकत जानी। उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के बाद समय पर गैस की डिलीवरी मिल जाती है, जिससे उन्हें अधिक परेशानी नहीं होती।

निरीक्षण के बाद बीपीआरओ शेखर कुमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जाएगी, ताकि आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस दौरान एजेंसी के डायरेक्टर पियूष राज और अंकित राज भी उपस्थित रहे।
