मधुबनी मेयर अरुण राय ने भाजपा की जीत पर दी बधाई, बोले—जनता ने विकास को चुना

रिपोर्ट: मिथिला तक न्यूज 

मधुबनी मेयर अरुण राय ने भाजपा की जीत पर दी बधाई, बोले—जनता ने विकास को चुना

मधुबनी:

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर मधुबनी में भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मधुबनी के मेयर सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण राय ने पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी है।

अरुण राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार देशभर में विकास का मॉडल प्रस्तुत कर रही है, जिसका असर चुनावी नतीजों में साफ दिख रहा है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया और भाजपा को प्रचंड समर्थन दिया।

 मधुबनी नगर निगम, मेयर सह भाजपा नेता अरुण राय

 

 

उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी के शासन में राज्य में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। राय के अनुसार, वहां की जनता ने कानून-व्यवस्था, विकास और सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान किया।

अरुण राय ने यह भी कहा कि असम और पुडुचेरी में भी भाजपा और उसके गठबंधन को मिली सफलता इस बात का संकेत है कि देश की जनता विकास और स्थिर सरकार चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा और भी राज्यों में अपनी स्थिति मजबूत करेगी।

अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं और संगठन को और मजबूत करें।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications