वाहन चेकिंग जांच में 71 हजार जुर्माना
रिपोर्ट: मिथिला तक न्यूज , चन्द्र मोहन चौधरी
मधुबनी:-
बिस्फी पुलिस द्वारा अपराधियों, शराब माफियाओं, अवैध वाहनों के विरूद्ध क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा है ।क्षेत्र के बिस्फी नूरचक, धजबा, कोकिलचौक , बैंगरा ,सिमरी आदि मुख्य सड़क पर वाहनों की जांच की गयी। जांच के दौरान 66 वाहनों से करीब हजार की राशि वसूल की गयी। वाहन चेकिंग अभियान एसआई पूजा कुमारी,संजय कुमार,पिंकू सिंह,धर्मेन्द्र कुमार आदि पदाधिकारियों के नेतृत्व में चलाये जा रहा है।
वाहन चेकिंग करते प्रशासन बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर मादक पदार्थ, शराब, अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा जा रहा है
