रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज, चन्द्र मोहन चौधरी
मधुबनी:-
बिस्फी विद्यालयों में पठन-पाठन गुणवत्ता पूर्ण करने, मीड-डे मिल मेनू के अनुसार चलाने, साफ-सफाई,नामांकन की स्थिति,शिक्षकों की उपस्थिति आदि को लेकर अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों का मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।

एसडीओ सारंग पाणि पांडेय ने सतयुग अनन्त +2 उच्च विद्यालय जफरा, सोने लाल ,मुनि लाल+2 उच्च विद्यालय सिमरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति,साफ-सफाई, लैब कक्ष,स्मार्ट क्लास,विद्यालय भवन आदि का निरीक्षण किया। एसडीओ ने छात्रों से पढ़ाई संबंधित पूछताछ किये।वे छात्रों की प्रतिभा से काफी प्रभावित हुए। निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति कम पाये जाने पर उन्होंने विद्यालय के एचएम से छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने को निदेशित किया। वहीं जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने उ.मा.वि. हिरोपट्टी-जगवन,उ.मा.वि. औंसी’बभनगामा उत्तर, उ.मा. विद्यालय भोजपंडौल का निरीक्षण किया हिरोपट्टी -जगवन में मिडडे मिल, शिक्षकों की उपस्थिति,साफ-सफाई, कक्षा संचालन आदि का निरीक्षण किया। डीसीओ ने एचएम अशोक साफी को डीएम के दिशा -निर्देश के आलोक में विद्यालय का संचालन दोनों पालियों में करने की तैयारी का निर्देश दिया। बीडीओ बसंत कुमार सिंह ने परसौनी में कई विद्यालयों का निरीक्षण किया ।
