रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज , चन्द्रमोहन चौधरी
Madhubani:-
बिस्फी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए बिस्फी प्रखंड परिसर में विशेष कैंपका आयोजन जेई सह सहायक विद्युत अभियंता पंकज कुमार के नेतृत्व में लगाया गया।कैंप में पीएम सूर्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। उपभोक्ताओं को आवेदन देने एवं इसकी योजना की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध करायी गयी दी।कैंप में दस उपभोक्ताओं ने पीएम सूर्य घर योजना अन्तर्गत आवेदन दिया। वहीं 52 उपभोक्ताओं के द्वारा पहले ही आवेदन दिया गया है। शिविर को सफल बनाने के लिए एमआरसी शिव शंकर प्रसाद, लक्ष्मी सहनी लोगों को सूर्य बिजली घर के लिए आवेदन करने के लिए जागरूक किया। जेई सह सहायक विद्युत अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि बीपीएल धारकों के लिए कुटीर ज्योति योजना अन्तर्गत सोलर पैनल स्थापना नि:शुल्क की जायगी।इसके लिए जीविका दीदी के माध्यम से इच्छुक उपभोक्ताओं से सहमति पत्र संग्रह किया जा रहा है। प्रथम चरण में प बिस्फी, सिमरी,नूरचक,भोजपंडौल,नाहस रूपौली उत्तरी पंचायतों का चयन किया गया है।

अबतक 633 उपभोक्ताओं का चयन इस योजना के लिए किया गया है । मौके पर बादल कुमार,सुमित कुमार,गायत्री कुमारी आदि मौजूद थे
