रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज
मधुबनी, 22 अप्रैल 2026:
जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मधुबनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 656 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को जयनगर अनुमंडल के देवधा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए 206 किलोग्राम गांजा जब्त किया। वहीं, इसी दिन फुलपरास अनुमंडल के लौकही थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए 450 किलोग्राम गांजा के साथ एक स्कॉर्पियो वाहन को बरामद किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इसमें शामिल तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
