जयनगर बाजार में नकली कॉस्मेटिक पर छापा, तीन दुकानों से भारी मात्रा में सामान जब्त
रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज
मधुबनी:-

मधुबनी जिले के जयनगर बाजार में 20 अप्रैल 2026 को नकली कॉस्मेटिक उत्पादों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जयनगर थाना एवं संबंधित विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न कॉस्मेटिक दुकानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान तीन दुकानों से भारी मात्रा में नकली प्रतीत होने वाले कॉस्मेटिक उत्पाद बरामद किए गए।

जांच में सामने आया कि जब्त सामान में नामी ब्रांड (LAKME) के डुप्लीकेट उत्पाद और एक्सपायरी डेट से छेड़छाड़ किए गए कॉस्मेटिक्स शामिल हैं, जिन्हें ग्राहकों को बेचा जा रहा था। टीम ने सभी संदिग्ध उत्पादों को जब्त कर लिया है और संबंधित दुकानदारों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे खरीदारी के दौरान उत्पादों की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें।
