मधुबनी में सड़क सुरक्षा पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, दुर्घटनाओं पर रोक को लेकर कई अहम निर्णय

मधुबनी में सड़क सुरक्षा पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, दुर्घटनाओं पर रोक को लेकर कई अहम निर्णय

रिपोर्ट: मिथिला तक न्यूज 

मधुबनी, 

जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झंझारपुर के सांसद एवं समिति के अध्यक्ष रामप्रीत मंडल ने की।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, पिछले वर्षों के आंकड़ों और भविष्य की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि जिले में विशेष अभियान चलाकर सभी ई-रिक्शा का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उन्हें अलग-अलग जोनों में विभाजित कर रंग कोड दिया जाएगा और चालकों के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी।

सांसद रामप्रीत मंडल ने निर्देश दिया कि दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर वहां साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने हिट एंड रन मामलों में मुआवजा प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाने पर भी जोर दिया।

ओवरस्पीडिंग पर चिंता जताते हुए यातायात पुलिस की गश्ती बढ़ाने और सीसीटीवी निगरानी को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने, नुक्कड़ नाटक और पोस्टर के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में ‘गोल्डन ऑवर’ के महत्व को देखते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा और ट्रॉमा सेंटर को मजबूत करने तथा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

इस मौके पर सांसद अशोक कुमार यादव, विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, विधायक मीना कामत, जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications