मधुबनी में जनगणना जागरूकता उत्सव, हजारों लोगों ने लिया भाग

मधुबनी में जनगणना जागरूकता उत्सव, हजारों लोगों ने लिया भाग

रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज 

मधुबनी, 20 अप्रैल 2026:

जनगणना 2027 को लेकर जिले में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर, मधुबनी में भव्य “जनगणना जागरूकता उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिला और पुरुषों ने भाग लिया और स्व-जनगणना अभियान के प्रति अपनी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता दिखाई।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में लोगों ने मानव संरचना बनाकर “जनगणना 2027 मधुबनी” लिखते हुए जागरूकता का संदेश दिया। इस अनूठे दृश्य की ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।

इसके बाद उपस्थित लोगों को स्व-जनगणना से संबंधित शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने 1 मई तक चलने वाली स्व-गणना प्रक्रिया को पूरा करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि जनगणना के दौरान प्रगणक को सही और पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि जनगणना 1948 के अधिनियम के तहत एक कानूनी प्रक्रिया है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसमें भाग ले। उन्होंने लोगों से अपील की कि 1 मई 2026 से पहले se.census.gov.in पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी स्व-गणना अवश्य पूरी करें। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया तकनीकी रूप से सरल है और मात्र 2–3 मिनट में पूरी हो सकती है।

डीएम ने यह भी कहा कि स्व-गणना पूर्ण होने से 2 मई से शुरू होने वाले घर-घर सर्वे के दौरान प्रगणकों का समय बचेगा और कार्य तेजी से पूरा होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से “मधुबनी फर्स्ट” की भावना के साथ शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें अधिकारियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं, प्रशासन द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि जनगणना के दौरान दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि जनगणना को सफल बनाने के लिए गांव-गांव और शहर-शहर में रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, पंपलेट और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों और कॉलेजों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, अपर समाहर्ता संतोष कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications