*बिस्फी पुलिस की देसी शराब बनाने के विरूद्ध बड़ी कारवाई
*बिस्फी के बखुरी में 17 सौ लीटर अर्द्ध निर्मित देसी शराब
रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज, चन्द्र मोहन चौधरी
मधुबनी:-
बिस्फी थाना क्षेत्र के बुखरी गांव देसी शराब बनाने के मामले में बिस्फी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थानाध्यक्ष बिस्फी अविनाश कुमार के नेतृत्व अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में करीब 1700 लीटर अवैध अर्द्ध निर्मित देसी शराब को विनष्ट किया गया है।शराब को गांव के चौर,खरही एवं गाछी में चोरी से बनाया जा रहा था।पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर कारवाई करते हुए देसी शराब को नष्ट कर दिया है। बता दें कि बखुरी गांव में इससे पूर्व भी कई बार देसी शराब बनाने को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया है।जिसमें देसी शराब को बड़े पैमाने पर नष्ट किया गया है
