स्व जनगणना के लिए डीलरों,विकास मित्रों को मिला प्रशिक्षण
रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज, चन्द्र मोहन चौधरी
मधुबनी:-
बिस्फी प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन बिस्फी में प्रखंड के डीलरों तथा विकास मित्रों की बैठक हुई। अध्यक्षता एमओ कौशल किशोर मंडल ने की। बैठक में राष्ट्रीय जनगणना 2027 के लिए डीलरों को जनगणना के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में स्व कैसे करें इसके बारे में बताया गया। साथ

जनगणना लिंक को डाउनलोड करने के बारे में सभी डीलरों को बताया गया।एमओ ने डीलरों से कहा कि पहले आप सब अपना स्व जनगणना कीजिए।इसके बाद अपने आसपास के लोगों को भी स्व जनगणना कराने का प्रयास कीजिएगा। इस मिशन में सबों का सहयोग लीजिए। यह बात ध्यान में रखना है कि एक परिवार से एक ही मोबाइल नंबर से स्व जनगणना करना है। प्रशिक्षण प्रधान लिपिक नंद किशोर मंडल के द्वारा दिया गया। वहीं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने सभी 28 विकास मित्रों को प्रशिक्षण दिया
