सम्राट चौधरी से मिले पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, दी बधाई
रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज, चन्द्र मोहन चौधरी
पटना:
पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी बचौल को गले लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुलाकात के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार में विकास की रफ्तार और तेज होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार विकसित राज्य बनने के लक्ष्य को जरूर हासिल करेगा।
इस मौके पर हरिभूषण ठाकुर बचौल ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल नहीं चाहते कि महिलाओं को संसद में एक-तिहाई आरक्षण मिले। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी देश भी मजबूत और सशक्त बनेगा।
