19 अप्रैल (रविवार) को भव्य व ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती
रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज
मधुबनी:
मैथिल परशुराम सेना द्वारा आगामी 19 अप्रैल को चंद्रा कॉम्प्लेक्स में आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोरों पर है। इस अवसर पर सभी परशुराम वंशजों से चंद्रा कॉम्प्लेक्स पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

आज दिनांक 17 अप्रैल को चंद्रा कॉम्प्लेक्स परिसर में आयोजित कोर कमिटी की बैठक जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता एवं संगठन के वरिष्ठ नेता उद्धव कुमार झा के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने 19 अप्रैल के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम में लगभग 25 हजार ब्राह्मणों के भाग लेने की संभावना जताई गई है। आयोजन में शामिल सभी आगंतुकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
बैठक में मुख्य संरक्षक संतोष कुमार झा, इन्द्र शेखर झा, बशिष्ठ नारायण झा, मनोज मिश्रा, अवध किशोर झा, डॉ. संजीब झा, समाजसेवी मनोज झा, संतोष झा, प्रदीप झा, मुकेश झा, राहुल मिश्रा, राजा झा, प्रोफेसर पी.सी. झा, दयानंद मैथिल सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी बात रखी और तैयारियों की समीक्षा की।
सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर परशुराम जयंती समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मैथिल परशुराम सेना के मुख्य संरक्षक इन्द्र शेखर झा, प्रकाश चंद्र झा, संतोष झा, राजू झा, दया शंकर मिथलांचली, महिला अध्यक्ष विजेता झा, राजेश झा, राजा झा, अमरेश झा, तरुण झा, सुमन झा, अमित झा, सरोज झा सहित जिला कमिटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
