मधुबनी में DIG (यातायात) का दौरा, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत, यातायात व्यवस्था की हुई समीक्षा
रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज
मधुबनी : पुलिस-उप-महानिरीक्षक (यातायात), बिहार, पटना के मधुबनी आगमन पर पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मधुबनी पुलिस के जवानों ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर सम्मानित किया।

दौरे के दौरान समाहरणालय, मधुबनी के सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में i-RAD/ e-DAR पोर्टल, HPV, e-Challan सहित विभिन्न यातायात संबंधी विषयों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को इन प्रणालियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया।

पुलिस-उप-महानिरीक्षक (यातायात) ने यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग कर दुर्घटनाओं में कमी लाई जाए और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
