एसडीओ एवं अन्य पदाधिकारियों ने सरकारी विद्यालयों का किया निरीक्षण
रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज,चन्द्र मोहन चौधरी
मधुबनी:-

बिस्फी मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर गुरूवार को एसडीओ,बीईओ,बीसीओ,एमओ सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। बेनीपट्टी एसडीओ सारंग पाणि पांडेय ने म.वि नरसाम हाट, उ.मा.वि विद्यालय तीसी, प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोल का निरीक्षण किया। म.वि नरसाम हाट एवं प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोल में एसडीओ ने शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति, एमडीएम,साफ-सफाई,पोशाक, विद्यालय भवन, छात्रों के नामांकन की स्थिति आदि का निरीक्षण किया।एसडीओ ने शिक्षकों से सरकारी विद्यालय को स्मार्ट बनाने एवं छात्रों की पढाई पर पूरा ध्यान फोकस करने को कहा।

एमओ कौशल किशोर मंडल,बीसीओ,सीडीपीओ,बीईओ आदि ने भी विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया।
