पतौना पुलिस की बड़ी कामयाबी,अपहृता संग अपहरणकर्ता को किया बरामद
रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज, चंद्र मोहन चौधरी
बिस्फी, मधुबनी:-

बिस्फी निप्र पतौना पुलिस के एएसआई अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अपहरण के आरोपी मो जसुमुद्दीन को रोहतास के गुरारी थाना के कुदरा गांव से बरामद कर लिया है।जसुमुद्दीन एक सप्ताह पूर्व पतौना थाना के एक गांव। से एक विवाहिता को शादी की नीयत से अपहरण कर ले गया था।मामले को लेकर विवाहिता के पिता ने पतौना थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था।इधर पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए तत्काल तकनीकी सेल की मदद ली। मोबाइल लोकेशन के अपहरण के आरोपी मो जसुमुद्दीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।वहीं विवाहिता को मेडिकल जांच एवं कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जा रहा है।बता दें कि विवाहिता फेस बुक के माध्यम से मो जसुमुद्दीन के संपर्क में आयी।फोन के माध्यम से एक सप्ताह पूर्व विवाहिता को घर से बुला कर उसे रोहतास लेकर चला गया।
