“सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मेयर अरुण राय ने दी बधाई; नीतीश कुमार के विकास कार्यों की सराहना”
रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज
मधुबनी:-
बिहार की राजनीति में हाल ही में हुए घटनाक्रम के तहत सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मधुबनी नगर निगम के मेयर अरुण राय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

मेयर अरुण राय ने अपने बयान में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में राज्य ने कई क्षेत्रों में प्रगति की, जिसके कारण उन्हें “विकास पुरुष” के नाम से जाना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने अपने पूरे कार्यकाल में परिवारवाद से दूरी बनाए रखी, जो सभी जनप्रतिनिधियों के लिए एक प्रेरणा है।
आगे बोलते हुए अरुण राय ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी एक युवा और ऊर्जावान नेता हैं, जो बिहार को विकास के नए आयाम तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि नई ऊर्जा और उत्साह के साथ वे राज्य में बेहतर कार्य करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
