बिस्फी में प्लस लाइफ केयर क्लीनिक का उद्घाटन, विधायक ने सराहा प्रयास
रिपोर्ट:-मिथिला तक न्यूज संवाददाता; चंद्र मोहन चौधरी
मधुबनी:-
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड अंतर्गत औंसी जीरो माइल में रविवार को प्लस लाइफ केयर क्लीनिक का विधिवत उद्घाटन राजद विधायक आसिफ अहमद ने किया। इस अवसर पर जदयू के इफ्तेखार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक आसिफ अहमद ने क्लीनिक के संचालक डॉ. एस. रेयाज अहमद की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल का निर्माण एक नेक और सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इस पहल से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और अब मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
विधायक ने उम्मीद जताई कि यह क्लीनिक स्थानीय लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण इलाज का केंद्र बनेगा और क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा।
इस मौके पर मो. सोहैल, पम्मू जी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
