मधुबनी नगर निगम में सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल

नगर निकाय में सशक्त स्थाई समिति सदस्य का चुनाव अब वार्ड पार्षदों के मतदान के द्वारा चुना जाएगा जिसमें मधुबनी नगर निगम में सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल

मधुबनी:-

रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज 

मधुबनी। नगर निगम में 18 अप्रैल को होने वाले सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रशासन के द्वारा चुनाव की तिथि घोषित किए जाने के बाद पार्षदों के बीच जोड़-तोड़, रणनीति और समर्थन जुटाने का दौर तेज हो गया है। इस चुनाव को लेकर नगर निगम के भीतर माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगे देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, चुनाव काफी दिलचस्प होने की संभावना है। वर्तमान सशक्त स्थायी समिति के सभी सात सदस्य चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, कई नए पार्षद भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, जिससे मुकाबला और कड़ा हो गया है। नए चेहरों में वार्ड पार्षद मनीष सिंह, राजेश कुमार मंडल, सुनीता पूर्वे, अनीस अंसारी और कविता झा सहित कई नाम चर्चा में हैं।

वार्ड पार्षद: मनीष सिंह, वार्ड 22

नगर निगम के कुल पार्षद मतदान के जरिए सात सदस्यों का चयन करेंगे। ऐसे में हर पार्षद की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। विभिन्न गुट अपने-अपने समर्थकों को साधने में जुटे हैं वहीं सभी संभावित उम्मीदवार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और समर्थन मिलने की बात कह रहे हैं।

               वार्ड पार्षद:सुलेखा देवी, भच्छी , वार्ड 30

वर्तमान समिति की सदस्य सुलेखा देवी ने दावा किया है कि उन्हें सभी पार्षदों का समर्थन प्राप्त हो रहा है और वह पुनः सदस्य बनेंगी।

वहीं, नई दावेदार कविता झा ने भी अपने पक्ष में व्यापक समर्थन होने की बात कही है। हालांकि, असली तस्वीर 18 अप्रैल को गुप्त मतदान के बाद ही साफ हो पाएगी। माना जा रहा है कि बड़ा उलटफेर भी देखने को मिल सकता है।

वार्ड पार्षद:कविता झा, वार्ड 7

इधर, नगर निगम के मेयर अरुण राय ने कहा कि सभी 45 वार्ड पार्षद स्वतंत्र हैं और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी सात सदस्य चुनकर आएंगे, उनका स्वागत किया जाएगा और सभी मिलकर शहर के विकास को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सभी वार्डों का समान विकास करना है और वे बिना किसी भेदभाव के कार्य करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

मेयर नगर निगम, अरुण राय

शहर के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने वाली इस समिति के गठन को लेकर आम लोगों की नजरें भी इस चुनाव पर टिकी हैं क्योंकि कहा जा रह है अंदर ही अंदर सभी वार्ड पार्षदों में गुट बन रहा है और अपने संभावित उम्मीदवार को जीत कर नगर निगम में हलचल लाने वाले हैं वैसे अब ये तमाम बातें 18 अप्रैल को साफ हो जायेगा।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications