एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ने नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ 56 वां स्थापना दिवस मनाया
मधुबनी:-

जिला कांग्रेस कार्यालय में 9,4,2026 को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई का स्थापना दिवस पेड़ लगाकर सभी साथी को मिठाई खिलाकर मनाया गया। इसकी अध्यक्षता एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार झा ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता टेकनाथ पाठक, पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनोरंजन सिंह, महंत गोपाल जी दास, विनय कुमार झा,मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आलोक झा ने एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर भारत के समस्त छात्रों को शुभकामनाएं और बधाइयां दी। और बताया की 1971 को एनएसयूआई का नींव रखा। इंदिरा गांधी ने एनएसयूआई के माध्यम से एक ऐसे भारत की कल्पना की, जिसमें युवा शक्ति को जाति, भाषा एवं धर्म के भेदभाव से ऊपर उठाकर समाज को सर्वधर्म सद्भाव एवं उन्नत भारत के लिए शाश्वत मार्ग बनाने की प्रेरणा दी। बाद में राहुल गांधी के प्रयासों से एनएसयूआई में एक नया रक्त संचार हुआ और आज विश्व भर में एसएसयूआई विद्यार्थियों की सबसे बड़ी यूनियन है जिसमें करीब 15000 कॉलेजों से करीब 50 लाख से अधिक विद्यार्थी प्राइमरी और सक्रिय सदस्य हैं।
राजकमल सिंह कहा कि एनएसयूआई पुरे देश में छात्र छात्राओं की लड़ाई शुरू से ही लड़ते आ रही है और आगे भी लड़ते रहेंगे। छात्र छात्राओं के हर समस्याओं के समाधान के लिए एनएसयूआई जैसा कार्य करती है, देश के अन्य कोई भी छात्र संगठन वैसा कार्य नहीं करती है।
एनएसयूआई छात्रों को राजनेता बनाने में बड़ा योगदान करती हैं। देश में आज कई राजनेता हैं जिन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत एनएसयूआई से किया है। मौके
मीडिया प्रभारी एनएसयूआई मो एहसान, महासचिव मो कैफ राजा, धीरज यादव अजीत शाह सरफराज अहमद आलोक कुमार राय मुरारी ठाकुर हिमांशु कुमार संतोष कुमार जितेंद्र कुमार यादव परमजीत कुमार राम लक्ष्मण दास धनवीर मंडल रवि कुमार सैफुद्दीन अन्य लोगों उपस्थित थे।
