मधुबनी में “मैथिली परशुराम सेना” का गठन, 19 अप्रैल को भव्य रूप से मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती
रिपोर्ट:- सरोज झा
मधुबनी:-

मधुबनी के एक निजी होटल के सभागार में बुधवार को ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 19 अप्रैल (रविवार) को भगवान परशुराम जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारी करना था। बैठक में सर्वसम्मति से “मैथिली परशुराम सेना” नामक नए संगठन का गठन किया गया।
कार्यक्रम के संचालन के दौरान 11 सदस्यीय मुख्य संरक्षक मंडल का गठन किया गया, जिसमें वशिष्ठ नारायण झा, इंद्रशेखर झा, संतोष कुमार झा, प्रकाश चंद्र झा, पंकज चौधरी और पी.सी. झा समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। संगठन के जिलाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार मिश्र (मुखिया जी) को सर्वसम्मति से चुना गया।
इसके साथ ही जिला महासचिव के रूप में राजू कुमार झा, जिला सचिव दया शंकर झा, जिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद मिश्रा, कृष्लय चौधरी, मुकेश कुमार झा, राजा झा, शुभम झा, विक्की झा और सुभाष कुमार मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, जिला प्रवक्ता के रूप में राजेश कुमार झा और मीडिया प्रभारी के रूप में राजीव कुमार झा को नियुक्त किया गया।
आयोजन मंडल में संतोष कुमार झा, जीवनाथ झा, भगवान झा, सरोज झा, विजेता कुमारी, सुधाकर मिश्रा और सुभाष कुमार झा को शामिल किया गया। साथ ही 21 प्रखंडों में तैयारी समिति गठित कर जयंती को भव्य बनाने का संकल्प लिया गया।
