आरएसएस शताब्दी वर्ष: राम-जानकी मंदिर परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन

Madhubani:- 18/01/2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सम्पूर्ण हिंदू समाज के बंधु-भगिनियों द्वारा आज रविवार को राम-जानकी मंदिर, महन्थी लाल चौक स्थित सूड़ी स्कूल बस्ती में एक विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत राम दरबार एवं भारत माता के पूजन, दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात आगत अतिथियों — श्री शेखर प्रसाद (प्राध्यापक, हिंदी विभाग सह बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), डॉ. ओम प्रकाश पंजियार (अवकाश प्राप्त सिविल सर्जन), पूनम चौधरी (विभाग संचालिका, राष्ट्रीय सेविका समिति) एवं आचार्य फूल बाबू झा — का मिथिला पेंटिंग युक्त पाग एवं चादर भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक नागेन्द्र राउत ने की। इस अवसर पर गायक शिव नारायण मिश्र एवं उनके सहयोगियों द्वारा प्रस्तुत भजन-गीतों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने हिंदू समाज की सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता तथा वर्तमान समय में समाज के समक्ष उपस्थित विभिन्न चुनौतियों जैसे लव जिहाद, धर्मांतरण एवं हिंदू समाज की विखंडनकारी प्रवृत्तियों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की रक्षा करनी होगी।
बताया गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 14 जनवरी से 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक देशभर की प्रत्येक बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बस्ती के सह-संयोजक मनोज कुमार मुन्ना, प्रकाश पूवे, कोषाध्यक्ष श्रवण प्रधान, राम नारायण साह, पुरुषोत्तम राज्यपाल, उमेश राज्यपाल, विवेक प्रसाद, कन्हैया कापड़ी, संजय प्रसाद, गणेश प्रसाद, अरुण कुमार प्रसाद, विनय पंडित, अशोक राम, दीवान गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन सह-संयोजक मनोज कुमार मुन्ना ने किया।
मौके पर मदन श्रीवास्तव, विश्वजीत कुमार, विष्णु कुमार राउत, सुबोध चौधरी, रीना सर्राफ, अनुराधा राउत, कविता झा, मिनाक्षी श्रीवास्तव, सुजाता कुमारी, प्रदीप गुप्ता, गोपाल प्रसाद, प्रणय प्रभाकर, रुपेश राउत, वीरेंद्र मेहता, अमरेन्द्र मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications