जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक, प्रमुख परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक, प्रमुख परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

मधुबनी, 09 जनवरी 2026:

जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से भू-अर्जन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए चल रही भू-अधिग्रहण प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान भारतमाला परियोजना की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने एनएचएआई अंतर्गत भारतमाला परियोजना के पैकेज-1, 2 एवं 3 के निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को चिन्हित कर उन्हें शीघ्र हटाने का निर्देश दिया। साथ ही, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई को सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को भू-अर्जन से जुड़े मामलों में भू-अभिलेखों को शीघ्र अद्यतन कर जांच प्रतिवेदन भू-अर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि भू-अर्जन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को झंझारपुर एवं लौकही में प्रस्तावित औद्योगिक केंद्रों के लिए अधिनियम की धारा-11(1) के तहत अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

बैठक के अंत में जल संसाधन विभाग अंतर्गत ईआरएम (ERM) प्रोजेक्ट, मिथिला हाट के विस्तारीकरण, मधुबनी रिंग रोड, रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), जयनगर सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

इस समीक्षा बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अपर भू-अर्जन पदाधिकारी, पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता, एनएचएआई के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications