कड़ाके की ठंड में जिप सदस्य चंद्रभूषण साह बने सहारा, 1500 कंबल वितरण का लक्ष्य

कड़ाके की ठंड में जिप सदस्य चंद्रभूषण साह बने सहारा, 1500 कंबल वितरण का लक्ष्य

मधुबनी।


कड़ाके की ठंड को देखते हुए मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद सदस्य चंद्रभूषण साह ने रविवार को गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को राहत मिली।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान जिप सदस्य चंद्रभूषण साह ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से कंबल वितरण का कार्य करते आ रहे हैं। इसी क्रम में इस वर्ष खुटौना प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में लगभग 1500 कंबल वितरित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा करना उनका नैतिक दायित्व है और जरूरतमंदों के सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। ठंड के इस कठिन समय में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।
इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे समाजहित में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कदम बताया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing